Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांच देशों में खेलने के बाद इस खिलाडी को मिला डेब्यू का मौका

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो गई है. सेंचुरियन में पहले मुकाबले में मेजबान ने रेसी वान डर डुसें (123) के नाबाद शतक के बूते छह विकेट पर 273 रन का स्कोर खड़ा किया. रेसी वान डर डुसें ने वनडे करियर का पहला शतक लगाया. उन्होंने अपनी पारी में 134 गेंदों का सामना किया और 10 चौके व दो छक्के लगाए. उनके अलावा डेविड मिलर ने 50 रन की पारी खेली. पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने दो-दो विकेट लिए लेकिन यह दोनों महंगे भी साबित हुए.टॉस हारकर पहले खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआत तो सधी हुई की लेकिन फिर एकदम से चार विकेट खो दिए. ऐडम मार्करम (19) और क्विंटन डीकॉक (20) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े.


लेकिन दोनों ही सात रन के अंतराल में शाहीन अफरीदी के शिकार हो गए. टेंबा बावुमा का कप्तान के रूप में डेब्यू बुरा रहा. वे एक रन बनाकर मोहम्मद हसनैन के शिकार हुए. हेनरिक क्लासें भी एक रन बनाकर फहीम अशरफ के शिकार बन गए. इस तरह प्रोटीयाज टीम ने 55 रन पर चार विकेट गंवा दिए. ऐसे में समय में रेसी वान डर डुसें और मिलर साथ आए.दोनों ने संभलकर बैटिंग की और पाकिस्तान के शिकंजे को कमजोर कर दिया. दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 116 रन जोड़े. मिलर ने पांच चौकों की मदद से 56 गेंद में अर्धशतकीय पारी खेली. वे 36वें ओवर में हारिस रऊफ के शिकार बने. लेकिन वान डर डुसें दूसरे छोर पर डटे रहे. उन्होंने एंडिल फेहलुकवायो के साथ छठे विकेट के लिए तेजी से 64 रन जोड़े. फिर उन्होंने 123 गेंद में वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया. उन्होंने आठ चौकों और एक छक्के से शतक लगाया. कगिसो रबाडा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 48 रन जोड़कर उन्होंने टीम को 273 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

30 साल की उम्र में किया इंटरनेशनल डेब्यू


इस शतक के साथ ही रेसी वान डर डुसें ने वनडे करियर में अपने आंकड़ों को और बेहतर बना दिया. उन्होंने साल 2019 में 30 साल की उम्र में डेब्यू किया था. तब से अब तक वे दक्षिण अफ्रीका के लिए 22 मैच खेल चुके हैं और 83 की जबरदस्त औसत से 830 रन बना चुके हैं. वे अभी तक वनडे में एक शतक और सात अर्धशतक लगा चुके हैं. वान डर डुसें को इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने मे काफी वक्त लगा. 2019 में डेब्यू से पहले वे इंग्लैंड, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, कनाडा, वेस्ट इंडीज जैसे देशों में भी खेल चुके थे. दुनियाभर की लीग में रन बनाने के बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका की नेशनल टीम में खेलने का मौका मिला था.



Herald