Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोश हेजलवुड और मिशेल मार्श के आईपीएल छोड़ने के फैसले पर इरफान पठान ने उठाए सवाल

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) के शुरू होने से ठीक पहले कुछ विदेशी खिलाडियों ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिए हैं। उन्होंने IPL 2021 में नहीं खेलने का फैसला लिया है। ऐसे में टीम इंडिया पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने इन विदेशी खिलाड़ियों के फैसले पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि हाल ही ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने IPL 2021 से अपना नाम वापस ले लिया। जोश हेजलवुड चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले थे। जोश हेजलवुड से पहले दो और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद इरफान पठान ने ट्वीट करते हुए इन खिलाड़ियों के फैसले पर सवाल उठाए।

क्या लिखा इरफान पठान ने


इरफान पठान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वे खिलाड़ियों की मानसिक थकान को समझ सकते हैं, लेकिन टूर्नामेंट के इतने करीब आने के बाद नाम वापस लेना? बता दें कि जोश हेजलवुड को IPL 2021 में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए रवाना होना था, लेकिन आखिरी मौके पर उन्होंने टूर्नामेंट से पहले अपना नाम वापस ले लिया। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2021 से पहले यह बड़ा झटका है। बता दें कि IPL 2021 की शुरुआत 9 अप्रेल से होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।


ये विदेशी खिलाड़ी भी हुए बाहर


बता दें कि जोश हेजलवुड से पहले ऑस्ट्रेलिया के दो अन्य खिलाड़ियों ने भी IPL 2021 से अपने नाम वापस ले लिए। ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर मिशेल मार्श ने भी IPL 2021 से अपना नाम वापस ले लिया। वे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल थे। बताया जा रहा है कि मार्श लंबे समय से बायो बबल में रहने की वजह से परेशान हो गए थे। मार्श की जगह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में इंग्लैंड के खिलाड़ी जेसन रॉय को शामिल किया गया है इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर और बल्लेबाज जोश फिलिप्स ने भी टूर्नामेंट से नाम वापस ले चुके हैं। जोश फिलिप्स ने भी निजी कारणों की वजह से IPL 2021 में नहीं खेलने का निर्णय लिया। जोश फिलिप्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलने वाले थे। अब जोश फिलिप्स की जगह न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन को टीम में शामिल किया।



Herald