Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शाहिद अफरीदी को सचिन तेंदुलकर के जल्द स्वस्थ होने का भरोसा, बोले- तुम मजबूती से रिकवरी करोगे

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कोराना पॉजिटिव होने के बाद शुक्रवार को हॉस्पिटल में भर्ती हो गए। क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने सचिन के जल्द स्वस्थ होकर लौटने की दुआ मांगी। पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने भी सचिन के स्वस्थ होने को लेकर ट्वीट किया उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि सचिन कोरोना से मजबूत रिकवरी करेंगे। सचिन ने शुक्रवार को अपने हॉस्पिटल में भर्ती होने की जानकारी दी थी। वो पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव निकले थे।

शाहिद अफरीदी ने सचिन तेंदुलकर के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा," लीजेंड तुम्हें जल्द स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि तुम मजबूती से रिकवरी करोगे। तुम्हारा हॉस्पिटल में प्रवास छोटा हो और तुम कम समय में रिकवरी करो"। सचिन उन खिलाड़ियों में से हैं, जिन्होंने हाल ही में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स के लिए खेला था। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि आपकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिये आभार। चिकित्सा सलाह के तहत एहतियात के तौर पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। मुझे उम्मीद है कि कुछ दिनों में मैं घर वापस लौट जाऊंगा। सभी अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।

अफरदी से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने सचिन तेंदुलकर के लिए शुभकामनाएं भेजी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जब आप 16 साल के थे, तब भी आपने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का हिम्मत और हौसले के साथ संघर्ष किया। मुझे यकीन है कि आप कोविड 19 को सिक्स के लिए भेजेंगे। जल्द ही स्वस्थ हो जाओ मास्टर। आप डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों के साथ भारत की वर्ल्ड कप 2011 की वर्षगांठ मनाएंगे तो बहुत अच्छा होगा। एक तस्वीर मुझे जरूर भेजें। गौरतलब है कि सचिन के अलावा एस बद्रीनाथ, यूसुफ पठान और इरफान पठान भी कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इन सबने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स के लिए खेला था।



Herald