Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये प्रदर्शन उस शख्स के लिए, जिसने कहा था- भाई आप अच्छे बॉलर हो, अगला मैच मत खेलना: दीपक चाहर

नई दिल्ली
दीपक चाहर की घातक गेंदबाजी की बदौलत शुक्रवार को आईपीएल 2021 के आठवें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया।  दीपक ने अपने कोटे के 4 ओवरों में 13 रन देकर 4 विकेट झटके और पंजाब की कमर तोड़ दी।  दीपक चाहर ने मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा  और निकोलस पूरन का विकेट लिया। चाहर का आईपीएल में ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मैच खत्म होने के बाद चाहर का शार्दुल ठाकुर ने इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू में दीपक ने बताया कि पहले मैच के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर पंजाब के खिलाफ मैच में ना खेलने का मैसेज आया था। चाहर ने बताया कि बताया कि पिछले मैच में मेरी गेंदबाजी साधारण रही थी और मैंने 3-4 ओवरों में लगभग 35 रन‌ (4-0-36-0) दिए थे। मैच के बाद रूम में जाकर जब  मैं सोशल मीडिया देख रहा था। उसी दौरान मुझे एक खास तरह का मैसेज आया कि भाई आप अच्छे बॉलर हो। लेकिन निवेदन है कि अगला मैच नहीं खेलना। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रदर्शन उसी भाई के लिए है, अगर आज नहीं खेलता तो यह प्रदर्शन नहीं कर पाता। जरूरी नहीं कि एक मैच में अच्छा नहीं करने के बाद उसे खराब ही साबित कर दो. थोड़ा सपोर्ट किया करो।

चाहर ने आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट से हवाले से कहा कि आज के विकेट और आज के प्रदर्शन को देखते हुए मुझे कहना होगा कि वानखेड़े मेरा पसंदीदा मैदान है क्योंकि आपको शुरुआत में पिच से मदद मिलती है। चाहर इस सीजन में अपनी गेंदबाजी से संतुष्ट हैं क्योंकि उन्होंने धोनी की अगुवाई में पहले 10 ओवरों में अच्छी लय में गेंदबाजी की है। चाहर ने अपने प्रदर्शन पर कहा कि ये अच्छा एहसास है। ये स्पेल तब आया जब मैच जीतने की जरूरत थी। मैं खुश हूं कि मैंने टीम की जीत में योगदान दिया।

 

The post ये प्रदर्शन उस शख्स के लिए, जिसने कहा था- भाई आप अच्छे बॉलर हो, अगला मैच मत खेलना: दीपक चाहर appeared first on Bhavtarini.