नई दिल्ली
भारत के कई शहरों के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी होने पर आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने लगभग 37 लाख की मदद का ऐलान किया है। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद के लिए पीएम केयर्स फंड में 50 हजार डॉलर देने का फैसला किया है।उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, 'भारत एक ऐसा देश है जहां पिछले कुछ सालों से मुझे बहुत प्यार मिला है और यहां के लोग भी बहुत प्यारे और सपोर्टिंग हैं। मैं जानता हूं कि पिछले कुछ समय से इस देश में कोरोना वायरस की वजह से काफी दिक्कते पैदा हो गई हैं, जिसमें पूरे देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का होना शामिल है। ऐसे में एक खिलाड़ी होने के नाते, मैं पीएम केयर्स फंड में 50 हजार यूएस डॉलर(लगभग 37 लाख रुपये) सहायता राशि के रूप में देना चाहता हूं।'
The post अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पैट कमिंस ने बढ़ाया मदद का हाथ appeared first on Bhavtarini.