

जोहांसबर्ग का मैदान रविवार को क्रिकेट के कई रोमांचक मौकों का गवाह बना। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे में पाकिस्तान के ओपनर फखर जमां ने अपनी बल्लेबाजी से दुनिया को मुरीद बना लिया। फखर ने दवाब में ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कि क्रिकेट के गलियारे वाहवाही से गूंज उठे। खास बात यह रही कि एक छोर से पाकिस्तान के बल्लेबाज आउट होते चले गए और दूसरे छोर पर फखर खड़े होकर रन ठोकते रहे। फखर ने 107 गेंदों पर सेंचुरी ठोक डाली। उन्होंने अपना शतक चौका जड़कर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने शानदार 3 छक्के और 12 चौके कूट डाले।

कहना गलत नहीं होगा कि एक छोर से विकेट गिरने के दौरान फखर जमां पर कितना बड़ा दवाब होगा। यहां तक कि एक समय ऐसा आया जब 40 मिनट से बाउंड्री नहीं लगी थी, इस समय फखर 46 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने चौका ठोककर फिफ्टी जड़ डाली।
पांचवां शतक

वनडे में फखर का ये पांचवां शतक है। खास बात यह है कि उन्होंने ये शतक अपने 100वें वनडे में जड़ा। 42 ओवर तक फखर ने 13 चौके और 7 छक्के ठोक नाबाद 139 रन बना लिए।
Herald