Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा के बर्थडे पर पत्नी ने कहा- 'दुनिया आपके साथ बेहतर है'

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियन्स केभरोसेमंद बल्लेबाज रोहित शर्मा आज यानी 30 अप्रैल 2021 को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोस्तों इस खास मौके पर रोहित शर्मा की लविंग वाइफ रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है। रितिका ने अपने पति रोहित शर्मा की एक क्यूट फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने प्यार कैप्शन दिया है। दोस्तों आप इस पोस्ट मे देख सकते हैं

दोस्तों आज हम आपको इस क्यूट कपल की लव स्टोरी के बारे में बता देते हैं, जोकि बेहद ही दिलचस्प है। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की रीतिका पहले रोहित शर्मा की सिर्फ स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थीं। काम के चलते दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद रोहित ने रितिका को प्रपोज किया, जिस पर रितिका ने देरी न करते हुए उन्हें तुरंत हां कर दी। सबसे खास बात ये रही कि रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) को मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में अपने घुटनों पर बैठकर और हाथ में एक अंगूठी लेकर प्रपोज किया था। ये वही स्पोर्ट्स क्लब था, जहां रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी

दोस्तों आपको बता दे की रोहित के प्रपोजल के बाद दोनों ने शानदार अंदाज में 15 दिसंबर 2015 को शादी कर ली थी। शादी के चार साल बाद दोनों 30 दिसंबर 2018 को एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम दोनों ने समायरा रखा है। कपल अक्सर अपनी बेटी समायरा के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करता रहता है, जिस पर फैंस अपना खूब प्यार लुटाते हैं।



Herald