नई दिल्ली
टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने गुरुवार को कहा कि ओलंपिक मशाल रिले से जुड़े एक पुलिसकर्मी का कोविड—19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजीटिव आया है। मशाल रिले के 25 मार्च को शुरू होने के बाद यह इससे जुड़ा पहला पॉजीटिव मामला है।
आयोजकों ने कहा कि 30 वर्षीय पुलिसकर्मी यातायात नियंत्रण से जुड़ा था। इस पुलिसकर्मी में लक्षण दिखायी दिये थे जिसके बाद उनका परीक्षण किया गया जो कि पॉजीटिव रहा। अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी ने मॉस्क पहन रखा था और सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया था।
The post ओलंपिक मशाल रिले में कोरोना का पहला मामला आया सामने appeared first on Bhavtarini.