Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरोना के कहर के बीच विराट कोहली ने लोगों से की ये अपील, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क: दोस्तों आप सभी को पता है कोराना वायरस का प्रकोप एक बार फिर दिखने को मिल रहा है. लगातार देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. जिसके चलते कई राज्यों में पाबंदियां लगा दी गई है. लेकिन दोस्तों इसी बीच RCB के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का एक VIDEO सामने आया है, जिसमें वह लोगों से Covid-19 प्रोटोकॉल का पालन करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील करते दिख रहे हैं. जिन्हे आप इस पोस्ट मे देख सकते हैं।

दोस्तों इस VIDEO को दिल्ली पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर किया गया है, लोग कमेंट कर कप्तान कोहली के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. विराट VIDEO में कहते दिख रहे हैं, 'दोस्तों जैसा की आप सब जानते हैं कि कोराना वायरस के केस दोबारा से बढ़ रहे हैं और हालात रोजाना मुश्किल होते जा रहे हैं. तो मेरी एक बार फिर आप लोगों से गुजारिश है कि जहां भी आप जरूरी काम के लिए निकल रहे हैं तो मास्क पहनिए और सामाजिक दूरी का पालन करें और अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें.

दोस्तों विराट कोहली ने आगे कहा, 'ये सब चीजें करना बेहद जरूरी है. अगर हमें इस महामारी से दोबारा से उतनी दृढ़ता से लड़ना है तो हमें पुलिस भाइयों और बहनों का साथ देना होगा. दोस्तों ये हम सब की जिम्मेदारी बनती है. जैसा मैंने पहले भी बोला है कि आप सुरक्षित तो हमारा देश सुरक्षित. दोस्तों कृपा अपनी जिम्मेदारी को समझें और इसका पालने करें. जय हिंद.



Herald