Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जापान कोरोना से निपटने के लिए कड़े कदम उठएगा

टोक्यो

जापान ने शुक्रवार को घोषणा की कि ओलंपिक से पहले कोरोना वायरस के तेजी से फैलाव पर काबू पाने के लिये वह कड़े कदम उठायेगा।

जापान में टीकाकरण की मुहिम भी धीमी है और अभी तक राजधानी में अधिकांश लोगों को टीके नहीं लगे हैं।   

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा द्वारा की गई इस घोषणा के बाद टोक्यो में बार और रेस्त्रां के खुलने के समय में कटौती की जायेगी। इसके साथ ही दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने पर कड़े दंड का प्रावधान होगा। ये उपाय सोमवार से लागू होकर 11 मई तक प्रभावी होंगे।      

टोक्यो में कोरोना संक्रमण के अधिकांश मामलों का संबंध नाइट लाइफ और बाहर खाने से है हालांकि हाल ही में दफ्तरों, वृद्धाश्रमों और स्कूलों में भी संक्रमण फैला है।  सुगा ने क्योटो में भी कोरोना से बचाव के कड़े उपाय करने का ऐलान किया जहां हाल ही में मामलों में बढोतरी हुई है। ओसाका, हयोगो और मियागी में भी ये उपाय किये जायेंगे।      

जापान सरकार की वायरस निरोधक उपायों में ढिलाई को लेकर काफी आलोचना की जा रही है। ओसाका में चिकित्सा आपातकाल की घोषणा कर दी गई है जहां अस्पताल नये मरीजों से भर गए हैं। वहीं अगले सप्ताह होने वाली ओलंपिक टॉर्च रिले को भी सड़क से नहीं ले जाया जायेगा।       
   

जापान में फरवरी के मध्य में चिकित्साकर्मियों का टीकाकरण शुरू हुआ। बुजुर्ग को अगले सप्ताह टीके लगेंगे और जून आखिर तक लगाये जायेंगे। इसके बाद की आबादी को जुलाई तक इंतजार करना होगा यानी 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक से पहले जापान में सभी को टीके नहीं लग सकेंगे।

The post जापान कोरोना से निपटने के लिए कड़े कदम उठएगा appeared first on Bhavtarini.