Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फखर जमां ने अपने विवादित रनआउट पर तोड़ी चुप्पी, बताया किसकी गलती के चलते हुआ ऐसा

नई दिल्ली
दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर हो गई है। दोनों ही मैच काफी करीबी रहे हैं अभी तक, पहला मैच पाकिस्तान ने तीन विकेट से अपना नाम किया, तो दूसरा मैच मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने 17 रनों से जीता। रविवार (3 अप्रैल) को खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने 193 रनों की यादगार पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। फखर जिस तरह से रनआउट हुए, उसको लेकर दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को काफी खरी-खोटी सुनाई जा रही है। मैच के बाद अपने विवादित रनआउट को लेकर फखर जमां ने अपनी बात रखी और बताया किसकी गलती की वजह से वह रनआउट हुए।

ईएसपीएन क्रिकइंफो ने फखर के हवाले से लिखा, 'गलती मेरी थी, मैं दूसरे छोर पर हैरिस राउफ को देखने में व्यस्त था। मुझे लगा था वह अपनी क्रीज से दौड़ने में थोड़ा लेट हो गया था, तो मुझे लगा वह मुश्किल में पड़ सकता है। बाकी मैच रेफरी के ऊपर था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसमें क्विंटन डिकॉक की गलती थी।' दरअसल फील्डर ने जब थ्रो फेंका, तो क्विंटन डिकॉक ने नॉन-स्ट्राइकर एंड की ओर इशारा किया और फखर उस तरफ देखने लगे, जबकि थ्रो उनके एंड पर आ रहा था। उनका ध्यान नॉन स्ट्राइकर एंड पर था और इस तरह से वह रनआउट हुए। फखर ने 155 गेंदों पर 18 चौके और 10 छक्कों की मदद से 193 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है।

फखर की वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी हालांकि पाकिस्तान को हार से बचा नहीं सकी और 342 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 324 रन ही बना सकी। फखर आखिरी ओवर की पहली गेंद पर रनआउट हुए थे। वह जब तक क्रीज पर थे ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान मैच जीत सकता है। फखर को इस यादगार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि वह अपनी इस पारी से खुश हैं, लेकिन अगर पाकिस्तान जीत जाता तो उनकी खुशी ज्यादा होती। सीरीज का निर्णायक मैच 7 अप्रैल को खेला जाना है।

 

The post फखर जमां ने अपने विवादित रनआउट पर तोड़ी चुप्पी, बताया किसकी गलती के चलते हुआ ऐसा appeared first on Bhavtarini.