Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर हुए अस्पताल में भर्ती, कुछ दिन पहले हुआ था कोरोना

क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती हुए हैं. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर वह हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं. बता दें कि सचिन हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया था और जरूरी प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे थे. सचिन ने ट्वीट कर कहा, "डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं. मैं जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आऊंगा. आप सभी लोग मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं." इसके साथ ही सचिन ने 2011 विश्व कप की 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और साथी खिलाड़ियों को बधाई दी.

बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में वर्ल्ड रोड सेफ्टी टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था. उनके कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके साथ इस सीरीज में खेले तीन और पूर्व क्रिकेटरों को कोरोना हो गया था. वे सभी अभी होम क्वारंटीन हैं. इसमें यूसुफ पठान, एस बद्रीनाथ और इरफान पठान शामिल हैं.

गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में इंडिया लीजेंड्स को वर्ल्ड रोड सेफ्टी टी20 सीरीज का खिताब जिताया था. सचिन इस टूर्नामेंट में इंडिया लीजेंड्स के कप्तान थे. इस सीरीज का फाइनल मुकाबला 21 मार्च को इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला गया था. फाइनल मुकाबले में सचिन ने 30 रन बनाए थे. इस टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे थे. उन्होंने सात मैचों में तीन अर्धशतकों की मदद से 233 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट लगभग 139 का रहा था.



Herald