

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। प्रतिदिन कोरोना के नए मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। लगातार बढ़ते मरीजों के चलते स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन में कमी जारी है. इस बीच, महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को मरीजों के लिए ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स खरीदन के इरादे से एक करोड़ रुपये दान दिए हैं. बता दें कि देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक तीन लाख 79 हजार 257 नए संक्रमित मामले सामने आए.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन और महत्वपूर्ण दवाइयों की व्यवस्था नहीं हो पा रही है. दोस्तों ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स मशीन आयात करने और इसे जरूरतमंद अस्पतालों में दान करने के लिए दिल्ली-NCR स्थित कारोबारियों की कोष जुटाने की पहल मिशल ऑक्सीजन ने बयान में कहा, ‘उनका (तेंदुलकर का) मिशन ऑक्सीजन को दान दिल को छूने वाला है, जो जरूरत के समय देशभर के अस्पतालों के लिए जीवन रक्षक ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स खरीदने और मुहैया कराने के लिए काम कर रहा है.
???????? pic.twitter.com/rFEDOCFOkP
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 29, 2021
दोस्तों आपको बता दे की इस घातक संक्रमण के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वयं भी अस्पताल में कुछ समय बिताने वाले मुंबई के सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने ट्विटर के जरिए इस पहल की सराहना की. दोस्तों सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘कोविड की दूसरी लहर ने हमारी स्वास्थ्य प्रणाली को बेहद दबाव में डाल दिया है. कोविड के गंभीर मरीजों को बड़ी संख्या में ऑक्सीजन मुहैया कराना समय की जरूरत है.
Herald