
.jpg)
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविच शादी के बाद बेशक फिल्मी दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से आज भी सुर्खियां बटोरती हैं। नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर अपने हैंडसम हसबैंड हार्दिक पांड्या और क्यूट बेटे अगस्त्य संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, नताशा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने बेटे और हसबैंड हार्दिक के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

पहले ये जान लीजिए कि, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविच के साथ जनवरी 2020 में अचानक सगाई करके सभी को हैरान कर दिया था। सगाई के करीब 4 महीने बाद 31 मई 2020 को इस कपल ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि, दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी कर ली है और उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान भी आने वाला है। इसके बाद 30 जुलाई 2020 को नताशा ने बेटे अगस्त्य को जन्म दिया। दोनों अक्सर अपने बेटे की क्यूट झलकियां फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं

दरअसल, नताशा स्टेनकोविच ने 4 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने बेटे और पति हार्दिक पांड्या के साथ नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में नताशा सेल्फी ले रही हैं और उनके बगल में हार्दिक व अगस्त्य बैठे हुए हैं। इस दौरान हार्दिक पांड्या ने अपने लाडले बेटे अगस्त्य को अपनी गोद में बैठा रखा है। दूसरी फोटो में हार्दिक और उनके क्यूट बेटे अगस्त्य कैमरे की ओर देखकर पोज देते नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में नताशा स्टेनकोविच ने एक सुंदर गार्डन का नजारा दिखाया है, जिसके बैकग्राउंड में समुद्र साफ नजर आ रहा है। चौथी तस्वीर में हार्दिक अपने बेटे अगस्त्य को झूला झूलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अगस्त्य को अपने दोनों हाथों से पकड़ रखा है

Herald