

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली ( Virat kohli) का रिकॉर्ड, टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेजी से 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है । आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस से पहले ये रिकॉर्ड भारतीय कप्तान विराट कोहली ( Virat kohli) के नाम दर्ज था. कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल की 56 पारियों में अपने 2000 रन पूरे किए थे.

वहीं आजम ने इस तक पहुंचने के लिए सिर्फ 52 पारियों का हीं समय लिया. दोस्तों ये कारनामा आजम ने कल जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मुकाबले में ये मुकाम हासिल किया. साथ ही उन्होंने इस मैच में अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का 18वां अर्धशतक भी जमाया और 46 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए.

दोस्तों आपको बता दे की सबसे तेज 2000 रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रन 62 पारियों में पूरे किए थे. इसके अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैक्कुलम ने यह कारनामा 66 पारियों में पूरा किया था. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं.
Herald