Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टोक्यो ओलंपिक प्रमुख सेइको हाशिमोतो ने दिया आश्वासन

टोक्यो
टोक्यो ओलंपिक की आयोजन समिति की प्रमुख सेइको हाशिमोतो ने शुक्रवार को एक बार फिर दुनिया को आश्वासन दिया कि एक बार स्थगित हो चुके ओलंपिक खेल तीन महीने से कुछ अधिक समय बाद शुरू होंगे और जापान में कोविड-19 मामलों में इजाफे के बावजूद इन्हें रद्द नहीं किया जाएगा। हाशिमोतो से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया था कि क्या ऐसे कोई हालात हैं जिनमें ओलंपिक को रद्द किया जा सकता है। देश में सत्ताधारी राजनीतिक पार्टी एलडीपी के महासचिव तोशिहिरो निकाई ने एक दिन पहले ऐसी संभावना जताई थी जिसके बाद होशिमोतो से यह सवाल पूछा गया। हाशिमोतो ने कहा, 'कई चिंताएं हैं लेकिन टोक्यो 2020 आयोजन समिति खेलों को रद्द करने के बारे में नहीं सोच रही।'

एलडीपी में दूसरे नंबर के व्यक्ति निकाई से गुरुवार को इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया था कि खेलों को रद्द करना अब भी विकल्प है तो उन्होंने कहा था, 'बेशक। अगर टोक्यो ओलंपिक से संक्रमण के मामलों में इजाफा होता है तो ओलंपिक के आयोजन का कोई मतलब नहीं है।' निकाई ने बाद में अपनी बात से पीछे हटने का प्रयास किया और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने गुरुवार को बयान जारी करके कहा कि सुरक्षित ओलंपिक के आयोजन के लिए हरसंभव प्रयास करने की सरकार की स्थिति में कोई बदलाव नहीं है।

 

The post टोक्यो ओलंपिक प्रमुख सेइको हाशिमोतो ने दिया आश्वासन appeared first on Bhavtarini.