Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड है इंटीरियर डिजाइनर, इशान किशन मॉडल और पृथ्वी शॉ एक्ट्रेस को करते हैं डेट

भारतीय टीम के नए विकेटकीपर ऋषभ पंत और इशान किशन ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता है। दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, पृथ्वी शॉ ने यह दिखाया है कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं। क्रिकेट की तरह रोचक इन खिलाड़ियों का पर्सनल लाइफ भी है। पंत की गर्लफ्रेंड इंटीरियर डिजाइनर है तो इशान मॉडल को डेट करते हैं। पृथ्वी की गर्लफ्रेंड अभिनेत्री हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ की ही तरह ईशा नेगी भी उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा देहरादून के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से ली है। ईशा नेगी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से बीए इंग्लिश में ऑनर्स किया है। ईशा दिखने में बेहद ग्लैमरस हैं। ईशा इंटरप्रेनॉर और इंटीरियर डेकॉर डिजाइनर हैं। फैशन के साथ-साथ उनकी साहित्य में भी गहरी रुचि है। ईशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।इशान किशन की कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का जन्म 15 जनवरी 1997 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था। अदिति हमेशा अपना करियर मॉडलिंग में बनाना चाहती थीं। उन्होंने 2016 में इसकी शुरुआत की। अदिति ने एलिट मिस राजस्थान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वे इसमें रनर-अप रही थीं। इसके बाद उन्होंने 2017 में फेमिना मिस इंडिया राजस्थान का टाइटल अपने नाम किया। उसी साल एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 में वो टॉप-15 में रहीं। 2018 में अदिति ने मिस सुपरनेचुरल का खिताब जीत लिया।

पृथ्वी शॉ के बारे में माना जा रहा है कि यह भारतीय ओपनर इन दिनों टीवी एक्ट्रेस प्राची सिंह को डेट कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पृथ्वी और प्राची अच्छे दोस्त बताए जा रहे हैं। प्राची एक्ट्रेस और डांसर हैं। वो कलर्स टीवी के मशहूर सीरियल उड़ान में काम कर चुकी हैं। वैसे प्राची एक मॉडल भी हैं। वे बेली डांसिंग के लिए भी मशहूर हैं।



Herald