Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जिसने फखर जमान को किया आउट, उसी ने थपथपाई पीठ, जानिए क्यों?

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच बुधवार को तीसरा वनडे में पिछले मुकाबले के हीरो फखर जमान एक बार फिर चर्चा में हैं। फखर ने एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर क्रिकेटप्रेमियों को चकित कर दिया। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के ठोक शानदार सेंचुरी जड़ी। हालांकि पिछले मैच में जिस तरह फखर फेक फील्डिंग का शिकार हुए, उससे साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर डी कॉक को दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों में आलोचना शिकार होना पड़ा है, लेकिन बुधवार को निर्णायक मुकाबले में एक ऐसा पल आया, जिसने इस जेंटलमैन गेम की इज्जत और बढ़ा दी।

हुआ यूं कि 36वां ओवर करने साउथ अफ्रीकी बॉलर केशव महाराज मैदान पर आए। इस वक्त फखर 101 रन बनाकर खेल रहे थे। केशव की पहली दो गेंदों पर फखर कोई रन नहीं बना सके। फखर का मन विचलित होने लगा, रनों की भूख मिटाने फखर ने दूसरी गेंद पर स्वीप शॉट खेलना चाहा, लेकिन वे चूक गए। बॉल सीधा उनके पैड पर जाकर लगी। इसके बाद अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करार दे दिया। हालांकि फखर ने रिव्यू ले लिया और अंपायर का डिसिजन गलत साबित हुआ। इस तरह फखर को जीवनदान मिल गया। इसके बाद फखर अगली ही गेंद पर गलती कर बैठे। उन्होंने तीसरी गेंद को थर्ड मैन की ओर चालाकी से खेलकर बाउंड्री लगाना चाहा, लेकिन वे चूक गए। ये बॉल बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए उनके कंधे से टकराई और विकेटकीपर हेनरिच क्लासेन ने उन्हें कैच कर पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद जब फखर जमान निराश होकर पवेलियन लौट रहे थे, तो केशव महाराज ने जाते-जाते उनकी पीठ थपथपाई। वे फखर की शानदार बल्लेबाजी से प्रभावित दिखे और अपनी टीम के उस दाग को धोने की कोशिश कर रहे थे, जिसका नजारा पिछले मैच के दौरान देखने को मिला। बहरहाल, क्रिकेटप्रेमियों में केशव का ये अंदाज चर्चा का विषय बन गया। फखर जमान ने इस वनडे सीरीज में 140 से ज्यादा की ऐवरेज से रन ठोके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में 193 रनों की पारी ने उन्हें आईसीसी की जारी ताजा बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में सात स्थान की छलांग के साथ 12वें नंबर पर पहुंचा दिया है। वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया 193 रन का स्कोर सर्वाधिक स्कोर है।



Herald