Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की मदद के लिए आगे आए पैट कमिंस, तो जूही चावला बोलीं- गर्व है...

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आप सभी को पता है भारत मे कोरोना के कारण हालत बहुत खराब हैं। ऑक्सीजन की किल्लत से कोरोना का इलाज कर रहे अस्पताल ही 'वेंटिलेटर' पर आ गए हैं। अस्पतालों में लगातार ऑक्सीजन खत्म हो रही है। ऑक्सीजन की कमी और भारत के मदद के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस आगे आये।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की पैट कमिंस भारत में कोविड-19 मामलों से भरे अस्पतालों में आक्सीजन की आपूर्ति के लिये 'पीएम केयर्स फंड' में 50,000 डॉलर दान देने की घोषणा की. पैट कमिंस (Pat Cummns) ने साथ ही IPL के जारी रखने का समर्थन किया और कहा कि उन्हें सलाह दी गयी है कि भारत सरकार मानती है इस मुश्किल समय में यह 'कुछ घंटे का आनंद' मुहैया कराती है. उनके इस कदम पर जूही चावला ने रिएक्ट किया है.

दोस्तों पैट कमिंस की खबर को शेयर करते हुए जूही चावला ने लिखा: "हमारी टीम और पैट कमिंस के इस योगदान पर गर्व है." जूही चावला ने इस तरह इस खबर पर अपनी राय रखी है. बता दें कि पैट कमिंस (Pat Cummns) अपने बयान में कहा, "खिलाड़ी के तौर पर हमें विशेषाधिकार प्राप्त है कि हमारे पास ऐसा मंच है जो हमें लाखों लोगों तक पहुंचाता है जिसे हम अच्छी चीजों के लिये इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे देखते हुए मैंने 'पीएम केयर्स फंड' में योगदान दिया है, विशेषकर भारत के अस्पतालों में आक्सीजन आपूर्ति की खरीदारी के लिये.



Herald