Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान रॉयल्स के बेन स्टोक्स हुए पूरे टूर्नामेंट से बाहर, लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली
राजस्थान रॉयल्स को टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में ही बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स चोटिल होकर आईपीएल 2021 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उंगली टूटने की वजह से उन्हें आईपीएल के 14वें सीजन से बाहर होना पड़ा है। फिलहाल स्टोक्स भारत में ही रहेंगे और इंग्लैंड की मेडिकल टीम उनकी देखरेख करेगी।

स्टोक्स सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान क्रिस गेल का कैच लेने के प्रयास में चोटिल हो गए थे। इस मैच में उन्होंने शुरू में गेल का एक कैच छोड़ा था इस कारण उन्होंने पुरजोर प्रयास किया। उन्होंने लांग आन से दौड़ लगाई और कैच के लिए डाइव लगाया। इसके कुछ देर बाद वह दर्द से परेशान नजर आए। उस चोट के बाद उन्होंने मैच में एक ओवर से ज्यादा गेंदबाजी नहीं की और बल्लेबाजी में भी नहीं चले। इस मैच में उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा।
 
इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर के हाथ का बृहस्पतिवार को मुंबई में एक्सरे होगा ताकि चोट की गंभीरता का पता चल सके। उसके बाद उनकी चोट की रिकवरी को लेकर योजना बनाई जाएगी। 

The post राजस्थान रॉयल्स के बेन स्टोक्स हुए पूरे टूर्नामेंट से बाहर, लगा बड़ा झटका appeared first on Bhavtarini.