Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा आज रिलीज करने जा रहे हैं शादी की फिल्म, पेश की झलक

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनाश्री वर्मा ने बीते साल 22 दिसंबर को शादी रचाई थी. उनकी शादी की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. अब दोनों ने वेडिंग फिल्म भी रिलीज करने का फैसला किया है. धनाश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर पति युजवेंद्र चहल संग अपनी तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि वो 3 अप्रैल को यानि आज अपनी वेडिंग फिल्म रिलीज करेंगे.

धनाश्री वर्मा द्वारा शेयर की गई फोटो भी शादी समारोह की ही है. धनाश्री ने तस्वीरों को शेयर कर लिखा: आपकी शाम सुंदर बना रही हूं. इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ-साथ ये भी बताना चाहती हूं कि हम कल यानी शनिवार को वेडिंग फिल्म रिलीज करने जा रहे हैं." धनाश्री वर्मा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को महज एक घंटे में ही 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. फैन्स उनके पोस्ट पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.

बता दें कि धनाश्री वर्मा का हाल ही में 'ओये होये होये' Song रिलीज हुआ है. गाने में धनाश्री वर्मा और जस्सी गिल की केमिस्ट्री देखने लायक है. धनाश्री वर्मा पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन डांस के जरिए भी उन्होंने अपनी जबरदस्त पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. धनाश्री वर्मा के जहां इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 34 लाख से ज्यादा है तो वहीं यू-ट्यूब पर भी उनके सब्सक्राइबर की संख्या 20 लाख हो चुके हैं.



Herald