Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साउथ अफ्रीका की जेब हुई ढीली, पाक से दूसरे वनडे के शुरू होने से ठीक पहले आई जुर्माना लगने की खबर

वो कहते हैं न सिर मुंडाते ही ओले पड़ना. साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के साथ भी ऐसा ही हुआ है. पहले वनडे में हार के बाद अब दूसरे वनडे से पहले उसे जेब भी ढीली करनी पड़ी है. वो भी अपने ही देश में. अपनी ही मेजबानी में. पर क्या कर सकते हैं. क्रिकेट के नियम तो सबके लिए एक हैं. फिर गलती करने वाला अंदर का हो या बाहर का. वैसे, पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में मुंह की खाने के बाद अब अफ्रीकी टीम को जिस वजह से जेब ढीली करनी पड़ी है, वो भी जान लीजिए. दरअसल, उस पर मैच फीस का 20 फीसद जुर्माना लगा. और, इस जुर्माने का शिकार उसे इस वजह से होना पड़ा क्योंकि वो पहले वनडे में स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया था.


साउथ अफ्रीका टीम पर 20 फीसद मैच फीस का जुर्माना मैच रेफरी एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट ने लगाया. मैच रेफरी ने पाया कि साउथ अफ्रीकी टीम ने तय समय में कोटे के पूरे ओवर से एक ओवर कम डाला है. ऐसा करना किसी भी टीम के लिए ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत मिनिमम ओवर रेट ऑफेंस में आता है. साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बाउमा ने स्लो ओवर रेट को लेकर गलती स्वीकार कर ली है. लिहाजा, इस मामले में अब आगे सुनवाई नहीं होगी. अंपायर इरासमस, होल्डस्टोक, पालेकर और जेले के लगाए आरोपों के बाद साउथ अफ्रीका टीम पर जुर्माना लगाया गया.

साउथ अफ्रीका ने पहले वनडे में पहले खेलते हुए 273 रन बनाए थे और पाकिस्तान को 274 रन का लक्ष्य दिया था. पाकिस्तान ने अपने कप्तान बाबर आजम की 103 रन की शतकीय पारी के दम पर स्कोर को रोमांचक तरीके से आखिरी गेंद पर चेज कर लिया था. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा वनडे शुरू हो चुका है, जिसमें टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान एक बार फिर से पहले गेंदबाजी कर रहा है. और साउथ अफ्रीका को बल्लेबाजी पर उतारा है.



Herald