Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद बोले सुरेश रैना, कहा...

आपको बता दे की IPL 2021 में CSK के लिए शनिवार को अर्धशतक लगाकर शानदार वापसी करने वाले सुरेश रैना (Suresh Raina) ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स( Delhi Capitals) के खिलाफ उनकी टीम को और 20 रन बनाने की जरूरत थी. आपकी जानकारी के लिए बता दे की रैना ने इस मैच में 54 रन की शानदार पारी खेली जिसकी बदौलत चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था लेकिन DC ने 7 विकेट से आसानी से मैच अपने नाम कर लिया. दिल्ली ने इसी के साथ IPL के 14वे सीजन में जीत से आगाज किया.

आपको बता दे की चेन्नई फ्रेंचाइजी की वेबसाइट पर जारी VIDEO में रैना ने कहा, ‘मैच को हारना थोड़ा निराशाजनक रहा, यह और बेहतर हो सकता था लेकिन मैंने हमेशा कहा है कि यह वापसी करने के बारे में है. अगर टीम ने और 15-20 रन बनाते तो अच्छा होता. मुझे लगता है कि हमने बीच के ओवरों में बेहतर गेंदबाजी की. अगले कुछ दिनों में हमारे पास कुछ अच्छे अभ्यास सत्र में भाग लेना का मौका होगा जहां हम सुधार करने के बारे में सीख सकते हैं.

जानकारी के लिए बता दे की यूएई में खेले गए IPL के पिछले सीजन से बाहर रहे रैना ने कहा कि उन्होंने पीले रंग की जर्सी में वापसी का लुत्फ उठाया. बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘महेन्द्र सिंह धोनी और CSK के साथ वापसी करना शानदार लगता है. ऐसी टीम के लिए योगदान करना हमेशा अच्छा होता है जिसने खिलाड़ियों के लिए काफी कुछ किया हो. उन्होंने आगे कहा पीले रंग की जर्सी में वापसी करना हमेशा शानदार रहा है. यह गर्व की बात है.



Herald