

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को CSK टीम के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। IPL के 19वें मुकाबले के तहत CSK और RCB के बीच खेले गए मैच में जहां एक ओर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली, तो वहीं CSK के बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने एक ऐसा छक्का ठोका, जिसे देख आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) दंग रह गए।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की ये दिलचस्प नजारा 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला। इस वक्त CSK का स्कोर 3 विकेट पर 134 रन था। दोस्तों रायडू और रैना क्रीज पर जमे थे। इतने में RCB के 15 करोड़ के खिलाड़ी जेमिसन ने ओवर की अंतिम गेंद डाली तो स्ट्राइक पर खड़े अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने कदमों का इस्तेमाल कर मिड विकेट के ऊपर से ऐसा छक्का ठोका कि बॉल स्टेडियम पार कर गई। दोस्तों रायडू का ये छक्का देख विराट कोहली (Virat kohli) दंग रह गए।

दोस्तों आपको बता दे की रायडू ने इस मैच में 7 गेंदों में 1 छक्का और 1 चौका ठोक 14 रन जड़े। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर वे हर्षल पटेल की बॉल पर केल जेमिसन के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौटे।
Herald