

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की आज IPL के 23वें मुकाबले में MS धोनी की कप्तानी वाली CSK का सामना डेविड वार्नर की SRH से होना है. दोस्तो अगर प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो CSK दूसरे नंबर है तो वही SRH आठवें नंबर पर हैं. हैदराबाद का ये सीजन अबतक खास अच्छा नहीं रहा है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि कागजों में वार्नर की टीम कहीं से भी चेन्नई से कमजोर नजर आती है.

दोस्तों आपको बता दे की शुरुआती मुकाबलों के दौरान हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) कंधे की चोट के चलते बाहर थे. पिछले ही मैच में हैदराबाद को दिल्ली से सुपर ओवर में बेहद करीबी हार झेलनी पड़ी. जोनी बेयरस्टो भी इस वक्त अच्छी फॉर्म में हैं. जरूरत है तो बस इस टीम को एक बार जीत की पटरी पर लौटने की.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की CSK और SRH दोनों ही टीमों ने इस सीजन में अबतक 5 मुकाबले खेले हैं. चेन्नई ने चार तो हैदराबाद ने केवल एक मैच में जीत दर्ज की है. चेन्नई और हैदराबाद की टीम आईपीएल में कुल 14 बार आमने सामने आई हैं. इस दौरान चेन्नई का रिकॉर्ड हैदराबाद के खिलाफ काफी शानदार रहा है. हैदराबाद ने महज चार मुकाबले ही चेन्नई के खिलाफ जीते हैं. वहीं महेंद्र सिंह धोनी की टीम 10 मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी है.
Herald