Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किचन में इस अंदाज मे नजर आए CSK के खिलाड़ी, बावर्ची बने रैना और रायडू ने बनाई ये डिश

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की CSK की IPL 2021 की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. टीम को अपने पहले मुकाबले में ही ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने सात विकेट से हराया था आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस मुकाबले में सुरेश रैना ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए थे. उनके अलावा मोईन अली ने 36 रन की पारी खेली थी. लेकिन कप्तान धोनी खाता भी नहीं खोल पाए थे. उन्हें दिल्ली के तेज गेंदबाज आवेश खान ने क्लीन बोल्ड किया था.

.लेकिन दोस्तो CSK टीम इस हार को भुलाकर टीम 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले दूसरे मुकाबले की तैयारियों में जुट गई है. लेकिन इस बीच, खिलाड़ी फुर्सत के पलों का भी भरपूर मजा ले रहे हैं. जिसका एक VIDEO CSK ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इसमें खिलाड़ी न सिर्फ किचन में खाना बनाते नजर आ रहे हैं, बल्कि एक-दूसरे के साथ बैठकर उसका लुत्फ भी उठा रहे हैं. जिन्हे आप इस वीडियो मे देख सकते हैं।

इस वीडियो मे सुरेश रैना और अंबाती रायडू किचन में बिरयानी बनाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोस्तो दोनों खिलाडियों ने शेफ की तरह गेट अप लिया हुआ है. दोनों बिरयानी के लिए मसाले तैयार करने से लेकर उसे पकाने तक के काम में जुटे हुए नजर आ रहे हैं. रैना को देखकर यही नजर आ रहा है कि उन्हें खाना बनाना काफी पसंद है. बिरयानी ठीक से पकी है या नहीं. इसे जांचने का काम रायडू कर रहे हैं.आपको बता दे कि इन दोनों के अलावा भी टीम के कई और खिलाड़ी किचन में नजर आ रहे हैं. वो दूसरी डिश बनाने में जुट हुए दिख रहे हैं. काफी मशक्कत के बाद रैना और रायडू की बिरयानी तैयार होती है.



Herald