Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC T20 WC 2021 के लिए क्या संन्यास वापस लेंगे एबी डिविलियर्स?

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी क्रिकेटर एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने रविवार को कहा कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करना शानदार होगा। टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होगा। एबी डिविलियर्स IPL 14वे सीजन मे शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। KKR के खिलाफ रविवार को शानदार पारी खेली। आपको बता दे की एबी डिविलियर्स ने 34 गेंद पर नॉटआउट 76 रन ठोके और मैन ऑफ द मैच भी चुने गए।

दोस्तों आपको बता दे की डिविलियर्स ने कहा, 'अगर मैं टीम (दक्षिण अफ्रीका) में जगह बना पाया तो यह शानदार होगा। इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि अगर वह वापसी करने में नाकाम रहे तो भी उन्हें कोई मलाल नहीं होगा। डिविलियर्स (ABDe Villiers)ने कहा कि वह आईपीएल के आखिरी राउंड में इस बारे में कोच मार्क बाउचर से बात करेंगे। दोस्तों डिविलियर्स ने कहा, 'मुझे पूरी तरह से इसमें दिलचस्पी है, जहां तक मेरे फॉर्म, मेरी फिटनेस की बात है तो हमें बेस्ट 15 खिलाड़ियों का चयन करना होगा। हम उसी के हिसाब से प्लान बनाएंगे। मैं IPL के आखिर में बाउचर के साथ चर्चा करूंगा।' बाउचर ने शुक्रवार को डिविलियर्स की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की ओर इशारा किया था।

दोस्तों आपको बता दे की दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर ने कहा था कि उन्होंने IPL से पहले इस बारे में डिविलियर्स(ABDe Villiers) से बात की है। बाउचर ने कहा था, 'IPL के लिए रवाना होने से पहले मैंने डिविलियर्स (ABDe Villiers) से बात की थी।' उन्होंने कहा, 'बातचीत अभी शुरुआती दौरे में है। डिविलियर्स IPL में अच्छा प्रदर्शन कर के यह साबित करना चाहते है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अब भी दबदबा बना सकते है। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की डिविलियर्स ने मई 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।



Herald