

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. संक्रमितों मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ भारत में मेडिकल व्यवस्था चरमरा सी गई है और अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है. श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए लंबी लाइनें लगी हुई हैं. दोस्तों भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों पर पूरे विश्व की ही नहीं बल्कि ICC की भी नजर है। जानकारी के लिए बता दे की इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में टी-20 विश्व कप होना है। आइसीसी ने कोरोना को देखते हुए पहले ही बैकअप प्लान के तहत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को स्टैंडबाई के तौर पर रखा था। इस समय भारत में कोरोना संक्रमण के हालात काफी खराब हैं और इसको देखते हुए आइसीसी अपने बैकअप प्लान के बारे में सोचने लगा है।

दोस्तो अभी उसका विश्व कप UAE में स्थानांतरित करने का कोई इरादा नहीं है और कम से कम वह एक महीने तक और इंतजार करेगा ICC से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि हम भारत की स्थितियों से अवगत हैं, लेकिन अभी टूर्नामेंट पर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता क्योंकि उसके आयोजन में छह महीने का समय बचा है। हमारी BCCI के साथ लगातार बातचीत होती रहती है।

दोस्तों आपको बता दे की UAE को वैकल्पिक आयोजन स्थल के तौर पर रख गया है। दूसरा विकल्प श्रीलंका भी है। अगर किसी कारण से भारत में विश्व कप नहीं हो सकता है तो ICC की पहली पसंद UAE होगा क्योंकि वहां जनसंख्या कम है। भारत में प्रतिदिन कोरोना के नए मामले 3 लाख से ज्यादा आ रहे हैं जो चिंता का विषय बना हुआ है। कोरोना के कारण ही BCCI ने पिछले साल आइपीएल को भारत की जगह UAE में आयोजित किया था। ICC का एक दल अभी भारत में है।
Herald