

नई दिल्ली दोस्तों आपको बता दे कोरोना के नए मामलों का रेकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला जारी। पिछले 24 घंटे में 3 लाख 86 हजार से अधिक लोग हुए पॉजिटिव। लगभग साढ़े 3 हजार लोगों की मौत। 2 लाख 90 हजार लोग रिवकर हुए। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 32 लाख के करीब पहुंची।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की एक्सपर्ट्स के अनुसार, भारत को 5 लाख ICU बेड, 1.5 लाख डॉक्टर्स की जरूरत हैं और आने वाले कुछ हफ्तों के दौरान भारत को पांच लाख आईसीयू बेड के साथ दो लाख नर्सों और डेढ़ लाख डॉक्टरों की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल, दोस्तों देश में करीब 90 हजार आईसीयू बेड हैं, जो महामारी की दूसरी लहर के पीक पर पहुंचने से पहले ही भर चुके हैं।

दोस्तों आपको बता दे की रूस ने कोरोना की लड़ाई में भारत की मदद के लिए 22 टन सामान भेजा। इसमें वेंटिलेटर्स, ऑक्सिजन कनसंट्रेटर्स और दवाएं शामिल। अमेरिकी समेत दुनिया के कई अन्य देशों से भी आ रही है मदद।
Herald