

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की KL राहुल ने IPL-14 के 11वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 51 गेंदों पर 61 रन बनाए. उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के मारे. लेकिन दोस्तों अपनी टीम को जीत नही दिला पाए। दोस्तों KL राहुल महज 1 रन से टी20 करियर में अपने 5000 रन पूरे करने से चूक गए. वह सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले भारतीय बन सकते थे. उन्होंने अब तक टी20 की 142 पारियों में 4999 रन बनाए हैं. अब उन्हें एक और पारी का इंतजार करना होगा.

दोस्तों भारतीय बल्लेबाज की बात करें, तो सबसे कम पारियों में 5000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड विराट कोहली ( Virat kohli) के नाम दर्ज है. कोहली ने 167 पारियों में ये कारनामा किया है. दोस्तों ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (Chris Gayle) ने टी20 में अपने 5000 रन 132 पारियों में पूरे किए थे. दोस्तों दूसरे स्थान पर शॉन मार्श (Sean Marsh) हैं, जिन्होंने 144 पारियां ली थीं. यानी केएल राहुल अगले मैच में एक रन बनाते हैं, तो उनके लिए 143 पारियों में 5000 रनों के आंकड़े को छूने का मौका होगा.

आपको बता दे की वह मार्श को पीछे छोड़ गेल के बाद दूसरे स्थान पर आ जाएंगे. KL राहुल का 18 अप्रैल को जन्मदिन भी था. ऐसे में अगर वह ये रिकॉर्ड इस दिन अपने नाम करते तो ये और भी खास हो जाता.
Herald