

दोस्तो आपको बता दे की IPL की खासियत यह है कि इसमे खेल और खिलाड़ी की गति दोनों ही काफी तेज होती है। बल्लेबाज लंबे-लंबे शॉट मारने की कोशिश करते हैं तो वहीं गेंदबाज ज्यादा से ज्यादा रिस्क लेक बल्लेबाज को जल्द से जल्द पवेलियन का रास्ता दिखाने की कोशिश करते हैं।

दोस्तो आपको बता दे की मुंबई इंडियंस और SRH के बीच आईपीएल 2021 का 9वां मुकाबला चेन्नई के में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज किरोन पोलार्ड ने हैदराबाद के मिस्ट्री स्पिनर मुजीब उर रहमान की एक गेंद पर 105 मीटर लंबा छक्का लगाया। यह IPL 2021 का अभी तक का सबसे लंबा छक्का है।

पोलार्ड ने यह छक्का 17वें ओवर की पहली गेंद पर चिदंबरम स्टेडियम की सबसे लंबी बाउंड्री पर लगाया। मुजीब ने गेंद शॉर्ट रखी थी और पोलार्ड के सामने यह किसी बड़ी गलती से कम नहीं है। उन्होंने इस गेंद पर मिड विकेट की दिशा में छक्का लगाया। इससे पहले आईपीएल 2021 में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम था जिन्होंने मुंबई के खिलाफ 100 मीटर लंबा छक्का लगाया था।
Herald