

दोस्तों IPL के 14वें सीजन में अब RCBकी भिड़ंत RR से होनी है. आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह सीजन का 16वां मैच है. इस सीजन मे विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम बैंगलोर दमदार प्रदर्शन कर रही है. RCB ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों मे जीत हासिल की हैं। RCB इस सीजन के अपने पहले मुकाबले में रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराकर जीत से आगाज किया. दोस्तों इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 6 रन के करीबी अंतर से हराया. तीसरे मैच मे 204 रन का स्कोर बनाने के बाद कोलकाता को 8 विकेट पर 166 रन पर रोक लिया और 37 रन से मैच जीता. अब बैंगलोर टीम आज वानखेड़े में खेलेगी जो उसका सीजन में इस मैदान पर पहला मुकाबला है.

दोस्तों आपको बता दे की दूसरी तरफ युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्स है. एक बार की विजेता इस टीम ने वानखेडे़ में ही खेले गए अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ 4 रन से हार झेली. हालांकि 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने 7 विकेट पर 217 रन बनाए. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 3 विकेट से मात दी. फिर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान को 45 रन से हरा दिया.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स - जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल/मनन वोहरा, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे/श्रेयस गोपाल, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, फिन एलेन, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, काइम जेमिसन, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
Herald