Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: पंजाब ने बैंगलोर को दिया 180 रनों का लक्ष्य

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 26वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की चुनौती है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहे इस मुकाबले में दोनों टीमों के पास पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारने का लक्ष्य है. RCB पहले ही 10 पॉइंट्स हासिल कर चुकी है, लेकिन तीसरे स्थान पर है. इस जीत के साथ शीर्ष पर पहुंचना कोहली सेना का लक्ष्य है. वहीं पंजाब के पास भी छठें से उठकर पांचवें पायदान पर पहुंचने का मौका है.

दोस्तों आपको बता दे की आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पंजाब की टीम पहले खेलते हुए केएल राहुल के अर्धशतक के दम पर बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए हैं।

मुकाबले में कप्तान केएल राहुल ने 57 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 91 रनों की पारी खेली वहीं क्रिस गेल ने 24 गेंदों में 6 चौके और दो छक्के की मदद से 46 रनों की पारी खेली। हरप्रीत बरर ने नाबाद 25 रन बनाए। आरसीबी के लिए काइल जैमसीन ने दो विकेट लिए तो वहीं डैनियल सैम्स और हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट चटकाया।



Herald