Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: 2 किलो बिरयानी खाता था यह खिलाड़ी, IPL के लिए छोड़ दी, दिखने लगा फिटनेस पर असर

इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन (IPL 2021) जल्द ही शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट का पहला 9 अप्रेल को होगा। सभी प्लेयर्स ट्रेनिंग कैंप में IPL 2021 के लिए प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं। पिछले सीजन में फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी प्रैक्टिस कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स के फास्ट बॉलर आवेश खान ने काफी पहले से ही IPL 2021 की तैयारी शुरू कर दी थी। साथ ही उन्होंने आईपीएल के लिए अपनी फेवरेट चीज भी छोड़ दी। इस बात का खुलासा खुद आवेश खान ने एक वीडियो में किया। यह वीडियो दिल्ली कैपिटल्स के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है।

खा जाते थे 2 किलो बिरयानी


दिल्ली कैपिटल्स के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में दिल्ली कैपिटल्स के एक अन्य बॉलर अमित मिश्रा कह रहे हैं कि उन्हें लगता है कि आवेश खान बिरयानी मिस करेंगे। वह 2—2 किलो चिकन बिरयानी और मटन बिरयानी खा जाता था, जो अब उसने बंद कर दी है और इसका रिजल्ट भी दिख रहा है।

बचपन से खा रहे बिरयानी


अमित मिश्रा की बात पर आवेश खान ने जवाब देते हुए कहा कि जब से उन्होंने होश संभाला है तब से ही बिरयानी खा रहे हैं। अब वे चीजों को कैलकुलेट करके खाते हैं। इससे उन्हें काफी मदद मिल रही है। आवेश खान ने बताया कि इसका पॉजिटिव असर उनकी बॉलिंग और फिटनेस पर देखने को मिल रहा है। अब उन्हें काफी हल्का फील होता है। साथ ही आवेश खान का कहना है कि जब आप किसी चीज के लिए मेहनत करते हैं तो उसका रिजल्ट भी मिलता है और आपको अच्छा लगता है।


2018 से दिल्ली कैपिटल्स में


बता दें कि आवेश खान एक फास्ट बॉलर हैं और उन्होंने अपना पहला आईपीएल वर्ष 2017 में खेला था। 2017 में आवेश विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से आईपीएल खेले थे। इसके बाद वर्ष 2018 में वे दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े। तब से वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही खेल रहे हैं। आईपीएल 2021 के लिए आवेश काफी उत्साहित हैं।



Herald