Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: ये 3 नौजवान बनाएंगे कोहली को पहली बार IPL चैंपियन, इनका धमाका देखिए

कप्‍तान विराट कोहली साथ में मिस्‍टर 360 डिग्री एबी डिविलियर्स. और इस बार तो तरकश में ग्‍लेन मैक्‍सवेल नाम का तीर भी है जो 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया है. मगर आईपीएल (IPL) इतिहास की अपनी पहली ट्रॉफी जीतने का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का इंतजार अब भी जारी है. हर बार की तरह इस बार भी विराट कोहली की कप्‍तानी में आरसीबी ने इतिहास बदलने की हुंकार भरी है. आरसीबी में इसके अलावा नवदीप सैनी, वाशिंगटन सुंदर और देवदत्‍त पडिक्‍कल के रूप में युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी मौजूद हैं. मगर इस सीजन में जिन तीन नए चेहरों पर नजर रहेगी उनके नाम कुछ और ही हैं.रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के डायरेक्‍टर माइक हेसन का मानना है कि टीम को इस बार युवा खिलाडि़यों की फौज आईपीएल का खिताब दिलाएगी. उन्‍होंने इसके लिए तीन अनकैप्‍ड प्‍लेयर्स के नाम बताए हैं. इनमें रजत पाटीदार, सुयश प्रभुदेसाई और मोहम्‍मद अजहरुद्दीन शामिल हैं. ये तीनों वो नाम हैं, जिन्‍होंने इस साल सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी है.


रजत पाटीदार : 20 लाख के बेस प्राइस में बिके, 51 गेंदों पर जड़े 96 रन

आरसीबी ने रजत पाटीदार को उनके बेस प्राइस पर खरीदा जो 20 लाख रुपये का था. अगर आप गूगल पर रजत पाटीदार सर्च करेंगे तो शुरुआती चार नतीजों में उनकी धमाकेदार पारियों का जिक्र होगा. इनमें इस साल सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में 51 गेंदों पर बनाए 96 रन और 29 गेंदों पर बनाए 68 रन शामिल हैं. 41 गेंदों पर 50 रन की पारी भी दर्ज है. बीच के ओवरों में भयानक स्‍ट्राइक रेट से बड़े शॉट लगाने की इनकी काबिलियत आरसीबी के लिए मददगार साबित हो सकती है. माइक हेसन कहते हैं रजत का ये पहला आईपीएल है. वह फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट के सिस्‍टम को अच्‍छी तरह समझते हैं और सैयद मुश्‍ताक अली व विजय हजारे ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. हम दो साल से उन्‍हें देख रहे हैं. मध्‍यप्रदेश के लिए 22 टी20 में दाएं हाथ के इस बल्‍लेबाज ने 143.53 की औसत से रन बनाए हैं. इनमें 28 छक्‍के शामिल हैं.

मोहम्‍मद अजहरुद्दीन : 54 गेंद पर जड़े नाबाद 137 रन


इस साल सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में मोहम्‍मद अजहरुद्दीन का नाम जोरशोर से गूंजा. केरल के दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने मुंबई के खिलाफ 54 गेंदों की पारी में 11 छक्‍के जड़ते हुए नाबाद 137 रन ठोक डाले. इनके लिए माइक हेसन का कहना है कि आरसीबी उन्‍हें विकेटकीपर बल्‍लेबाज के तौर पर देख रही है, जो ओपनिंग की जिम्‍मेदारी भी उठा सकता है. वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो दूसरे प्‍लेयर्स पर से दबाव कम कर सकते हैं.

सुयश प्रभुदेसाई: आरसीबी से जुड़ने वाले गोवा के सिर्फ चौथे खिलाड़ी


सौरभ बंडेकर, शादाब जकाती और स्‍वप्निल असनोदकर के बाद आरसीबी से जुड़ने वाले सुयश प्रभुदेसाई गोवा के सिर्फ चौथे ही खिलाड़ी हैं. सुयश की गिनती बेहतरीन फिनिशर में होती है. उनके पास 360 डिग्री में मैदान के हर कोने में शॉट लगाने की काबिलियत है.



Herald