

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की IPL में कल क्रिस मॉरिस की 18 गेंदों में 36 रन की पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals ) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को हरा दिया. दोस्तों इस दौरान मॉरिस ने 4 गगनचुंबी छक्के भी लगाए. जिसके बाद मॉरिस की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) को अलग अलग अंदाज में ट्रोल कर रहे हैं. कल के मैच के बाद फैंस जमकर संजू सैमसन (Sanju Samson) को ट्रोल कर रहें हैं. सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक से एक मजेदार पोस्ट डाले जा रहे हैं. कोई मॉरिस को पूरी इज्जत देने की बात कह रहा है तो कोई सैमसन को मॉरिस से कुछ सीखने को कह रहा है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के साथ हुआ था और इस मैच में सैमसन ने अंतिम ओवर में मॉरिस को स्ट्राइक देने से इंकार कर दिया था. भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग ने भी इस वाकये को मॉरिस की कल की पारी से जोड़कर ट्विटर पर एक मजेदार पोस्ट डाली है.

भारतीय टीम के पर्व क्रिकेटर सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल पर मॉरिस की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें से एक राजस्थान और पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले की है और दूसरी कल के मैच की. दोस्तों साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में मजेदार कैप्शन डालते हुए लिखा, 'पहली तस्वीर, पिछला मैच- पैसा मिला पर इज्जत नहीं मिली. दूसरी तस्वीर, आज का मैच- इसे कहते हैं इज्जत. इज्जत भी, पैसा भी. वेल डन क्रिस मोरिस.
Herald