

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को IPL के 26वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने गेंदबाजों की जमकर कुठाई की । गेल ने आरसीबी के 15 करोड़ी गेंदबाज केल जेमिसन के एक ओवर में 5 चौके ठोक डाले। गुरुवार को पृथ्वी शॉ ने एक ओवर में 6 चौके ठोके थे, शुक्रवार को क्रिस गेल (Chris Gayle) की इस तूफानी बल्लेबाजी ने RCB के कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli) को हैरान कर दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम की ओर से ये नजारा छठे ओवर में देखने को मिला।
End of powerplay!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2021
4⃣9⃣ runs for @PunjabKingsIPL
1⃣ wicket for @RCBTweets #VIVOIPL #PBKSvRCB
Follow the match ???? https://t.co/GezBF86RCb pic.twitter.com/WHCXxDFFGR
दोस्तों आपको बता दे की क्रिस गेल (Chris Gayle) ने जेमिसन की इस ओवर में जमकर कुटाई कर डाली। उन्होंने पहले लगातार 4 चौके जड़े। फिर अगली गेंद खाली निकली, इसके बाद छठी गेंद पर फिर चौका कूट डाला। दोस्तों क्रिस गेल (Chris Gayle) चौथे ओवर में प्रभसिमरन सिंह के आउट होने के बाद मैदान पर आए। जैसे ही उन्हें कप्तान KL राहुल से स्ट्राइक मिली, उन्होंने अपने आक्रामक और ताबड़तोड़ अंदाज में रन ठोक दिए। ये नजारा देख आरसीबी के खेमे में मायूसी छा गई। गेंदबाज केल जेमिसन और कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) दंग रह गए।

दोस्तों आपको बता दे की क्रिस गेल (Chris gayle) 11वें ओवर में डेनियल सैम्स की चौथी बॉल पर विकेटकीपर एबी डिविलयर्स (AB de Villiers) के हाथों कैच होकर पवेलियन रवाना हुए। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 46 रन बनाए। गेल ने 6 चौके, 2 छक्के ठोके। उनका स्ट्राइक रेट 191 से ज्यादा का रहा।
Herald