Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: CSK ने जीत के बाद इस अंदाज मे मनाया जश्न, देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की MS धोनी की कप्तानी वाली CSK ने बुधवार को खेले गए IPL मुकाबले में KKRको 18 रनों से मात दे दी. दोस्तों चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings ) ने इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ पहला मैच गंवाने के बाद लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. प्वाइंट्स टेबल में CSK टॉप पर है.

CSK ने जैसे ही जीत की हैट्रिक लगाई तो धोनी के धुरंधर जश्न में डूब गए. दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की चेन्नई सुपर किंग्स IPL की सबसे उम्रदराज टीम है, जिसमें अधिकतर खिलाड़ियों की उम्र 30 साल से ज्यादा है. अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के एकजुट प्रदर्शन के दम पर चेन्नई ने जीत की हैट्रिक लगाई है.

IPL के ट्विटर हैंडल पर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाड़ियों के जश्न का VIDEO शेयर किया गया है. बता दें कि CSK ने फाफ डु प्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारियों के बाद दीपक चाहर (29 रन देकर 4 विकेट) के कातिलाना स्पेल से कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. चेन्नई सुपर किंग्स ने फाफ डु प्लेसिस के नाबाद 95 रन और गायकवाड़ के 64 रन से तीन विकेट पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.



Herald