

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की दो बार की चैंपियन KKR के कप्तान ऑयन मॉर्गन IPL में अब तक खराब फॉर्म से जूझते रहे लेकिन वह इससे चिंता में नहीं हैं. दोस्तों उन्हें उम्मीद है कि वह किसी भी समय बड़ी पारी खेल सकते हैं. इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान ने IPL में अब तक चार मैचों में 2, 7, 29 और 7 रन की पारियां खेली हैं. उनकी खराब फॉर्म KKR को भारी पड़ रही है.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की मॉर्गन ने CSK के खिलाफ 18 रन की हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'यह सब प्रक्रिया से जुड़ा है. मैं चीजों को लेकर जिस तरह से आगे बढ़ रहा हूं, वे काफी सकारात्मक हैं. मैं लंबे समय से यहां हूं और मैंने अच्छा अभ्यास किया है. मुझे जल्द ही बड़ी पारी की उम्मीद है.’ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में CSK ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 220 रन बनाए जिसके बाद KKR को 202 रन पर ऑलआउट कर दिया. मॉर्गन की टीम ने पावरप्ले के दौरान ही 31 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे. दोस्तों आपको बता दे की मॉर्गन ने कहा, 'हमारे पास निचले क्रम में भी अच्छे बल्लेबाज हैं और यह हमारा मजबूत पक्ष है.

दोस्तों मॉर्गन ने कहा कि उन्हें अपनी टीम की शानदार वापसी पर गर्व है. उन्होंने कहा, 'हमें गर्व कि हम मैच को इतना करीब ले आए और असल में हम जीत की स्थिति में थे. दोस्तों खास तौर से पैट कमिन्स ने आखिर में बेहतरीन बल्लेबाजी की.’ कमिंस ने इस मैच में 34 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. उनके अलावा रसेल ने 22 गेंदों पर 3 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए.
Herald