Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021 की बड़ी खबर, CSK के रॉबिन उथप्पा राजस्थान रॉयल्स से खेलेंगे मैच!

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों CSK का खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स से खेल सकता है मैच. जी हां, दोस्तों सही खबर है। आपको बता दे की भारत मे कोरोना वायरस की वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारत मे बढ़ते कोरोना को देखकर IPL 2021 से कई खिलाडियों ने नाम वापस ले लिया । वैसे तो कई टीमों के खिलाड़ियों ने कोरोना से मचे हाहाकार और भय के चलते अपनी टीमों का साथ छोड़ा. लेकिन, राजस्थान को तो कोरोना के साथ साथ इंजरी की डबल मार झेलनी पड़ी है. आलम ये है कि अब इस टीम के पास गिनती के 4 विदेशी खिलाड़ी बचे हैं.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान को पहला झटका इंजरी के चलते तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के तौर पर लगा. जोफ्रा ने उंगली की सर्जरी कराई. पहले खबर थी कि वो सिर्फ शुरुआती मैचों से ही बाहर रहेंगे. लेकिन फिर उन्हें पूरा टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. इस बीच इधर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को हैंड इंजरी ने टूर्नामेंट से बाहर होने को मजबूर किया. लियाम लिविंगस्टोन ने कोरोना बायोबबल से उबकर अपने देश लौटने का फैसला किया.

दोस्तों आपको बता दे की टीम के बिगड़े संतुलन को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स ने कुछ फ्रेंचाइजियों से संपर्क किया है और उन्हें अपने खिलाड़ी लोन स्वरूप देने का निवेदन किया है. दोस्तों इसी कड़ी में एक संपर्क उसने CSK फ्रेंचाइजी से भी साधा है. पर किसी विदेशी खिलाड़ी के लिए नहीं बल्कि देसी खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) के लिए. उथप्पा ने इस सीजन अभी तक CSK के लिए एक भी मैच नहीं खेला है.



Herald