

स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान और बैंगलोर के मुकाबले मे विराट कोहली कुछ ऐसा करते नजर आए जिसे देख सभी फ़ैंस हैरान रह गए, चलो आपको बता दे की उस खास मूमेंट के बारे मे आपको बतायेंगे। विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान टीम ने 9 विकेट खोकर 177 रन ही बना सकी । इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलोर टीम की शानदार शुरूआत रही विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की नाबाद पारियों के बदौलत 16.3 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान के ये लक्ष्य हासिल कर लिया। देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 101 रन बनाए और इसी के साथ अपनी आईपीएल की पहली सेंचुरी लगाई। उन्होंने 52 गेंदों पर 101 रन बनाए। इस शानदार पारी में उन्होंने 11 चौके और छह छक्के लगाए।दोस्तों आपको बता दे की टूर्नामेंट शुरू होने से पहले वो कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने आरसीबी को ज्वाइन किया। दोस्तों कोहली ने भी इस मैच मे शानदार पारी खेली।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक लगाते ही विराट कोहली आईपीएल में 6000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने ये उपलब्धि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जारी आईपीएल के 16वें मैच में हासिल किया. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने नाबाद 72 रनों की पारी खेली. वहीं उनके जोड़ीदार देवदत्त पडिक्कल ने 101 रन बनाए. कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर 10 विकेट से शानदार हासिल कर ली और दोस्तों इसी के साथ बेंगलोर ने आईपीएल के 14वें सीजन में लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली। ये आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब बेंगलोर ने अपने पहले चारों मैच जीते हों.
That Celebration by Virat Kohli ????#IPL2021 #RCBvRR pic.twitter.com/ZqihdYoIKr
— RVCJ Media (@RVCJ_FB) April 22, 2021
विराट ने इस मैच में नाबाद 72 रनों की शानदार पारी खेली. इस मैच में विराट ने जैसे ही अपना पचासा पूरा किया तो उन्होंने एक बहुत ही खास रिएक्शन दिया. विराट ने एक फ्लाइंग किस दी. उन्होंने बाद में एक खूबसूरत इशारा करके बताया कि ये फ्लाइंग किस उन्होंने अपनी बेटी वामिका को दी है.
Herald