

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की कोहली की टीम RCB के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के लिए IPL 2021 की शुरुआत तो ठीक-ठाक रही। मैक्सवेल अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और क्रिकेट फैंस से उन्हें इस सीजन में ज्यादा बड़ी पारी की उम्मीद होगी। आपको याद होगा जिस तरह से IPL के पिछले सीजन में वो फ्लॉप हुए थे और उस सीजन मे मैक्सवेल एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे, लेकिन इस लीग के 14वें सीजन के पहले मैच में ऐसा नहीं हुआ। उन्होंनेे MI के खिलाफ 28 गेंदों पर 2 छक्के व 3 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। इस मैच में RCB को मुंबई के खिलाफ 2 विकेट से जीत मिली।

दोस्तो ग्लेन मैक्सवेल(Glenn Maxwell) इस सीजन में कितना रन बना सकते हैं इसे लेकर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भविष्यवाणी की। इरफान पठान (Irfan Pathan) ने ट्वीट करके बताया कि, इस सीजन में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) 400 के आसपास रन बनाएंगे। पठान ने ये भविष्यवाणी मैक्सवेल की पारी की शुरुआत को देखने के बाद की। उन्होंने लिखा कि, वो अपनी पारी के पहले 7 गेंदों के दौरान पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आए। इस सीजन में वो लगभग 400 के आसपास रन बना सकते हैं।

आपको बता दें कि, RCB को इस सीजन में अपने पहले ही लीग मैच में 2 विकेट से रोमांचक जीत मिली थी। मुंबई की टीम ने कोहली की टीम के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए थे। इसके जवाब में RCB ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज कर ली।
Herald