

दोस्तों आपको बता दे की IPL के 14वें सीजन के 10वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)को 38 रनों से हरा दिया. मैच में RCB के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इस सीजन का अपना पहला विकेट लिया. दोस्तों आपको बता दे की चहल की इस सफलता के बाद उनकी पत्नी धनश्री वर्मा भावुक हो गईं. चेपॉक स्टेडियम में मौजूद धनश्री अपने आंसुओं पर काबू नहीं कर पाईं. दोस्तों चहल को इस सीजन में पहला विकेट लेने के लिए तीन मैचों का इंतजार करना पड़ा. उन्हें पिछले दो मैचों में एक भी सफलता नहीं मिली थी.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला गया मुकाबला चहल का आईपीएल में 100वां मैच था. वहीं, केकेआर के खिलाफ मुकाबले में चहल ने 4 ओवरों में 34 रन देकर 2 विकेट निकाले. उन्होंने ओपनर नीतीश राणा और अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को पवेलियन भेजा. चहल ने आईपीएल में 102 मैच खेले हैं. उन्होंने 123 विकेट अपने नाम किए हैं. वह आरसीबी के मुख्य स्पिनर हैं. RCB की गेंदबाजी की कमान संभालने वाले स्पिनर युजवेंद्र चहल ने जब सातवें ओवर में आतिशबाजी कर रहे नीतीश राणा को अपनी गेंद का शिकार बनाया, तो स्टेडियम में मौजूद अपनी पत्नी घनश्री की आंखें भर आई। ये आरसीबी के लिए एक महत्वपूर्ण विकेट था क्योंकि नीतीश 11 गेंदों में एक छक्का और दो चौके लगाकर 18 रन बना चुके थे और अच्छी लय में नजर आ रहे थे।
इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स की पारियों की बदौलत आरसीबी ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए. जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना पाई. आरसीबी की इस सीजन में ये लगातार तीसरी जीत है.
Herald