Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021 : धोनी और KL राहुल का होगा आमना-सामना, यह 4 खिलाड़ी नाम कर सकते हैं बड़े रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की IPL में शुक्रवार को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में दोनों ही टीमों के कुछ ऐसे खिलाड़ी है जिनके पास अपने IPL करियर में अहम रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है. दोस्तो आप भी इन खिलाडियों के बारे मे जान लीजिये।

दोस्तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की सुरेश रैना को मिस्टर IPL कहा जाता है. वह IPL में अपने 500 चौकों के मुकाम से केवल चार कदम दूर है. वहीं वह लीग में 200 छक्के पूरे करने के मुकाम से भी केवल दो ही कदम दूर हैं. बता दे की पहले मैच में रैना जैसे फॉर्म में दिख रहे हैं उससे लगता है कि रैना जल्द रिकॉर्ड पूरा कर लेंगे.

आपकी जानकारी के लिए बता दे की CSK के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) भी IPL में खास मुकाम पर पहुंचने वाले हैं. चाहर के पास मौका है कि पंजाब किंग्स के खिलाफ वह 50 विकेट पूरे कर सकते हैं. वह अपने 50 विकेट से केवल दो ही कदम दूर हैं.

वहीं CSK के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) भी IPL में 50 विकेट पूरे करने वाले हैं और फैंस को उम्मीद होगी कि वह यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ पूरा कर लेंगे, चाहर की तरह वह भी इस मुकाम से केवल दो कदम दूर हैं.

दोस्तो आपको बता दे की पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ऑलराउंडर मोइसेज हेनरिक्स ने IPL में 1000 रन पूरे करने के करीब हैं. उन्होंने 57 मैचों में 128.17 के स्ट्राइक रेट से 969 रन बनाए हैं. चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में उनके पास ऐसा करने का मौका होगा.



Herald