Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: KL राहुल और दीपक हुड्डा ने तोड़ा इन दिग्गज खिलाडियों का रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की IPL 2021 के चौथे मैच में कई कीर्तिमान बने और कई पुराने रिकॉर्ड टूटे। पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने 5 छक्के और 7 चौके की मदद से 50 गेंद में 91 रन बनाए। आपकी जानकारी के लिए बता दे की उनका IPL में यह 22वां अर्धशतक है। दोस्तों इसी के साथ वह IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में 12वें नंबर पर पहुंच गए। KL राहुल ने शेन वॉटसन का रिकॉर्ड तोड़ा। वॉटसन ने पिछले सीजन ही IPL से संन्यास लिया था।

आपको बता दे की वॉटसन ने IPL में 145 मैच में 21 अर्धशतक लगाए थे। उन्होंने 30.99 के औसत से 3874 रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल में 4 शतक भी लगाए थे। वॉटसन का हाइएस्ट स्कोर नाबाद 117 रन था। केएल राहुल ने IPL में अब तक 82 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 45.63 के औसत से 2738 रन बनाए हैं। इसमें उनके 2 शतक भी शामिल हैं।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की राहुल का उच्चतम स्कोर नाबाद 132 रन है। इस मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के दीपक हुड्डा ने 20 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 28 गेंद की अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 6 छक्के लगाए। वह आईपीएल में सबसे कम गेंद में अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से 7वें नंबर पर पहुंच गए। वह आईपीएल में सबसे कम गेंद में अर्धशतक बनाने वाले दूसरे अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं



Herald