Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: KL राहुल को रन आउट कर जडेजा ने तोड़ा धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का शुमार दुनिया के बेस्ट फील्डरों में किया जाता है. रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने पंजाब किंग्स( Punjab Kings) के खिलाफ अपनी लाजवाब फील्डिंग से एक बार फिर हर किसी का दिल जीत लिया है। जानकारी के लिए बता दे की जडेजा ने पहले अपने बुलट थ्रो से इन फॉर्म बल्लेबाज केएल राहुल को रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद उन्होंने हवा में शानदार डाइव लगाकर खतरनाक दिख रहे क्रिस गेल का कैच पकड़ा।

दोस्तों आपको बता दे की चाहर ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद फेंकी। स्ट्राइक पर थे क्रिस गेल। गेल ने सीधा फील्डर की ओर शॉट खेला जहां रवींद्र जडेजा मौजूद थे। जडेजा ने फुर्ती से गेंद को उठाया और उतनी ही तेजी से विकेटों पर दे मारा। केएल राहुल समय रहते क्रीज में नहीं पहुंच सके और इस तरह से पंजाब ने अपना बड़ा विकेट गंवा दिया। राहुल 7 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका लगाया। पंजाब ने 16 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे।इस रन आउट से जडेजा ने धोनी का रिकॉर्ड भी धवस्त किया है।

यह आईपीएल में जडेजा का 22वां रन आउट था और वह इसी के साथ आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन आउट करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था जिन्होंने आईपीएल में 21 बल्लेबाजों को रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया है। चाहर ने पारी की पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रिस गेल को जडेजा के हाथों लपकवाया। इस बार चाहर की नकल गेंद को गेल नहीं समझ पाए और उसे ड्राइव करने की कोशिश की। गेल गेंद की पेस को ठीक से नहीं भांप सके और बैकवर्ड प्वाइंट पर दायीं ओर जडेजा ने शानदार डाइव लगाकर कैच को लपक लिया। गेल 10 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। कैरेबियाई ओपनर ने अपनी इस छोटी पारी में 2 चौके लगाए।



Herald