Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: MI के खिलाफ आज IPL में डेब्‍यू करेगा तूफानी बल्‍लेबाजी का शहंशाह?

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे IPL के मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्‍स (Punjab Kings) ने अपने 4 में से तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है । दोस्तों आज टीम के सामने रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की चुनौती है तो पंजाब की टीम के लिए एक ऐसा खिलाड़ी इस मैच में डेब्‍यू कर सकता है जो विस्‍फोटक बल्‍लेबाजी का शहंशाह है.

जी हां दोस्तों हम जिस खिलाडी के बारे मे बात कर रहै हैं वो और कोई नही बल्कि डेविड मलान हैं। आपको बता दे की टी20 क्रिकेट के नंबर वन बल्‍लेबाज इंग्‍लैंड के डेविड मलान पंजाब किंग्‍स (Punjab Kings) टीम का हिस्‍सा हैं. दोस्तों पंजाब किंग्‍स ने मलान को इसी सीजन से पहले हुई नीलामी में 1.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. मलान अभी तक आईपीएल में नहीं खेले हैं. पंजाब किंग्‍स IPL की उनकी पहली टीम है और अगर वे मुंबई के खिलाफ खेलते हैं तो ये IPL में उनका पहला ही मैच होगा.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की डेविड मलान इस मैच में वेस्‍टइंडीज के दिग्‍गज निकोलस पूरन की जगह ले सकते हैं जो 4 मैचों में सिर्फ 9 रन ही बना सके हैं. इनमें से तीन मुकाबलों में तो पूरन खाता तक नहीं खोल सके. ऐसे में इस बात की पूरी उम्‍मीद है कि मलान मुंबई के खिलाफ डेब्‍यू कर सकते हैं. दोस्तोंजहां तक इंग्‍लेंड के लिए उनके टी20 करियर की बात है तो इस बल्‍लेबाज ने 24 मैचों में 1003 रन बनाए हैं. दोस्तों इस दौरान मलान का औसत बेहद शानदार रहा. उन्‍होंने 50.15 के औसत से ये रन बनाए. टी20 क्रिकेट में स्‍ट्राइक रेट का भी उतना ही महत्‍व होता है. यही वजह है कि नंबर वन टी20 बल्‍लेबाज का स्‍ट्राइक रेट भी 144.31 का है.



Herald