Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: कोहली की चोटिल आंख पर बड़ी अपडेट! MI से मैच के दौरान टल गया था बड़ा हादसा

आप सभी को पता है क्रिकेट मैच में खिलाड़ियों का चोटिल होना कोई नई बात नहीं है. चोट लगती रहती है. लेकिन उंगलियों पर लगने वाली चोट. से उबरा जा सकता है. हड्डियों के टूटने पर उसे जोड़ा जा सकता है. लेकिन किसी खिलाडी के अगर आंख को कुछ हो जाए तो एक क्रिकेटर का करियर तबाह हो सकता है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे की IPL 2021 के पहले ही मैच में विराट कोहली एक ऐसे ही बड़े हादसे से बाल बाल बच गए. RCB के कप्तान के साथ ये हादसा मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में हुआ, जिसमें उनकी आंख बाल बाल बच गई. आपको बता दे की गेंद जहां लगी वो एरिया आंखों के पास था. गनीमत रही कि आंख बच गई. पर गेंद से चोट जहां लगी वहां पर असर दिखना शुरू हो गया. विराट कोहली का चेहरे पर सूजन आ गई.

आपको बता दे की यह पूरी घटना मुंबई की पारी के 19वें ओवर की है. काइल जैमीसन का ओवर चल रहा था. विराट कोहली मिड ऑफ पर फील्डिंग कर रहे थे. और स्ट्राइक पर थे क्रुणाल पंड्या. जैमीसन ने गेंद फेंकी, जिसे क्रुणाल ने मिड ऑफ की तरफ खेला. ये एक आसान कैच था RCB के कप्तान के लिए. लेकिन, हाथ में आता कैच छूट गया और गेंद सीधा उनके मुंह पर जा लगी. आपकी जानकारी के लिए बता दे की MI ने IPL 2021 के पहले मैच में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 159 रन बनाए थे. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस लक्ष्य को 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 2 विकेट से मैच जीतने में कामयाब रहे. RCB की जीत के साथ मुंबई का पहले मैच में हारने का 2013 से चला आ रहा सिलसिला यहां भी बरकरार रहा.



Herald