Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है आज MI और पंजाब

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तो आपको बता दे की चेन्रई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज शाम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) आमने सामने होगी। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की IPL में अबतक दोनों टीमों के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए है, जिनमें 14 मुकाबले मुंबई ने अपने नाम किए हैं। वहीं दोस्तों पंजाब की टीम ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। IPL खिताब की 5 बार की विजेता मुंबई ने मौजूदा सीजन में अबतक अपने पहले 4 मुकाबलों में से 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

वहीं दोस्तों पंजाब की टीम 4 मुकाबले में से 1 ही मैच जीत पाई है। मुंबई ने अपना पिछला मुकाबला दिल्ली से गंवाया था। वहीं अपने पिछले मैच में हैदराबाद के हाथों पंजाब किंग्स को 9 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। दोस्तों अंक तालिका की बात करे तो इस समय जहां मुंबई की टीम चौथे स्थान पर है वहीं पंजाब सातवें स्थान पर है।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, डेविड मलान, दीपक हुड्डा, मोजेज हेनरिक्स, शाहरुख खान, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंग

संभावित एकादश: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव/जेम्स नीशाम



Herald