Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: हार के बाद MS धोनी को लगा एक और बड़ा झटका, इस वजह से चुकाने होंगे 12 लाख

आपको बता दे की IPL 2021 के 14वें सीजन के दूसरे मैच में CSK की टीम की DC के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान MS धोनी के लिए इस मैच में कुछ भी अच्छा नहीं घटा और वह बल्लेबाजी में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसी बीच, हार के बाद धोनी को अब एक और बड़ा झटका लगा है। जानकारी के लिए बता दे की CSK के कप्तान पर स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख का जुर्माना लगा है।

खबरो के अनुसार, धोनी की टीम तय समय के अंदर अपने 20 ओवर नहीं फेंक सकी, जिसके चलते धोनी पर यह जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल 2021 में CSK पहली टीम है, जिस पर यह जुर्माना लगा है। हालांकि, टूर्नामेंट की शुरुआत को देखते हुए धोनी को सिर्फ जुर्माना लगाकर ही छोड़ दिया गया है। बता दे की CSK की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। CSK टीम की तरफ से सुरेश रैना ने 54 और सैम करन ने 34 रनों की शानदार पारी खेली।

आपको बता दे की 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी DC की टीम को धवन और शॉ ने जबर्दस्त शुरुआत दी और दोनों ने पावरप्ले के अंदर 65 रन बटोरे। शॉ ने अपनी फिफ्टी महज 27 गेंदों में पूरी की और दिल्ली ने अपने 100 रन महज 10.1 ओवर में पूरे किए। दिल्ली के युवा बल्लेबाज शॉ लाजवाब फॉर्म में नजर आए और उन्होंने शुरुआती ओवरों में चौकों की जमकर बरसात की। ड्वेन ब्रावो ने पारी के 14वें ओवर में पृथ्वी शॉ की 72 रनों की पारी का अंत किया। दोस्तो इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने 17वें ओवर में शतक की तरफ बढ़ रहे धवन को 85 रनों के स्कोर पर चलता किया। कप्तान पंत ने 12 गेंदों में 15 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।



Herald